मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एकता और अनुशासन है एनसीसी की पहचान : कर्नल देवाशीष सिंह

June 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, केसरपुर में 25 मई से चल रहे 21वीं वाहिनी बरेली ग्रुप के दस दिवसीय एनसीसी कैंप का मंगलवार 3 जून को समापन हो गया। समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों से कैडेटों ने सबका मन मोह लिया।समापन के अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल देवाशीष सिंह ने कहा कि कैंप में सिखाई गई बातों को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन ही एनसीसी की पहचान है। उन्होंने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा वर्दी धारी संगठन है। कैडेट सेना जैसे रोमांचकारी क्षेत्र में अपना करियर चुने। डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजय नायर ने बताया कि कैंप में सेना के अधिकारियों द्वारा कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, बाधा दौड़, आपदा प्रबंधन, हेल्थ एवं हाइजीन, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल, खेलकूद, नेतृत्व विकास के साथ-साथ एसएसबी का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में बरेली ग्रुप की विभिन्न बटालियनो के भिन्न-भिन्न स्कूल कॉलेजों के 600 केडिटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप को सुचारू रूप से चलाने में सूबेदार मेजर प्रवीन कुमार, डॉक्टर अंचल अहेरी, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव, सेकंड अफसर अनिल कुमार, थर्ड अफसर सोनी सिंह, थर्ड अफसर प्रदीप कुमार गौतम, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार हरि बहादुर छेत्री, नायब सूबेदार जी किशोर, नायब सूबेदार विनोद कुमार, टीकाराम शर्मा, सुधीर वर्मा, आशीष कुमार, तंजीम अहमद, बीएचएम आशुतोष मिश्रा, हवलदार नरपत बिश्नोई, हवलदार मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights