मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने पेयजल पुनर्गठन योजना के कार्यों का बदायूं व उझानी में निरीक्षण किया,दिए दिशा निर्देश

June 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को पेयजल योजना नगरीय अंतर्गत पेयजल पुनर्गठन योजना के कार्यों का बदायूं व उझानी में निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए व निर्देशित किया कि जो भी कार्य हो उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा अन्तर्गत कार्याें को पूर्ण कराया जाए ताकि आमजन को शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध हो। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बदायूं नगर के जलकल कैंपस के पास तथा उझानी में काशीराम कॉलोनी के नजदीक कराए जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने बदायूँ नगर में कोलतार से बने रोड, घरों में कराए जा रहे पानी के कनेक्शन व ओवरहेड टैंक के कार्यों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने उझानी में ओवरहेड टैंक के कार्यों, हाइड्रो टेस्टिंग के कार्यों, रोड रेस्टोरेशन के कार्यों का तथा घरों में कराई जा रहे पानी के कनेक्शन को भी चेक किया। डीएम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए किए सड़क पर किए गड्ढों को ठीक प्रकार से भरा गया है अथवा नहीं, यह भी चेक किया। उल्लेखनीय है कि पेयजल पुनर्गठन योजना अंतर्गत जल निगम नगरीय द्वारा बदायूं में 41 करोड़ 73 लाख रुपए की अनुबंधित लागत से कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है तथा 90.77 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जा रही है, इस कार्य से पाइप पेयजल योजना से छूटे हुए 10524 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। इस कार्य को दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में लगभग 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। वही उझानी में 30 करोड़ 27 लाख रुपए की अनुबंधित लागत से जल निगम नगरीय द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें दो ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। 81 किलोमीटर की पाइपलाइन शहर में बिछाई जा रही है, इस कार्य से पाइप पेयजल योजना से छूटे हुए 14295 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इस कार्य को मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है तथा वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय कपिल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights