शहर कांग्रेस ने सौंपा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार, मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रामपुर।। कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने की। अपने संबोधन में शहर समन्वयक ओमकार सिंह ने कहा, “कार्यकर्ता संगठन की नींव होता है। आप सभी को चाहिए कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले और वार्ड में कांग्रेस को मज़बूती प्रदान करें और नए सदस्यों को जोड़ें। कांग्रेस ही वह शक्ति है जो भारत में समानता और संप्रभुता की भावना को बनाए रखती है।” इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने शासन में सेवा, न्याय और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता की मिसाल कायम की, जिसे कांग्रेस आत्मसात करती है। शहर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ़ “हारून खां” ने कहा: “कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा है। हमें आम जनता के बीच जाकर उनके संघर्षों को समझना और आवाज़ बनना है।” जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा: “आज का दिन संगठनात्मक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक है। हमें हर वर्ग, विशेषकर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।” यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां ने कहा “युवा शक्ति को आगे लाकर कांग्रेस को नई ऊर्जा देनी है। युवाओं के बिना कोई भी आंदोलन मुकम्मल नहीं हो सकता। हमें सड़कों पर उतरकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जून को ‘संविधान बचाओ रैली’ का भव्य आयोजन रामपुर में किया जाएगा। यह रैली केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और संविधान पर बढ़ते हमलों के विरोध में होगी। इस अवसर पर अर्सलन खान, आशु रस्तोगी, नोमान,सहज़ाद शाकिर इक़बाल, शकील अहमद तारिक खान साहिर खान शंन्नू खां, शावेज़, यावर,अकबर खान,प्रदीप राजेश, वारिस खान,भूरा खां

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights