मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महापौर के बेटे पार्थ गौतम ने युवा सेवक संघ के बैनर तले खोली मदद की पोटली

May 31, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम ने भी अपने पिता की राह पर चल दिये है। पार्थ गौतम ने आज से युवा सेवक संघ नाम से अपना संगठन शुरू कर दिया है। जो बरेली के 9 विधानसभाओं में जरूरतमंदों की मदद करेगी । हालांकि यह संगठन कैंट विधानसभा में पहले से काम कर रहा है। इस मौके पर युवा सेवक संघ के प्रधान पार्थ गौतम ने कहा कि वह एक साल से समाजसेवा में है। हालांकि वह बताना नहीं चाहते थे । उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक पार्थ गौतम संगठन के द्वारा 7 हजार से अधिक लोगों को शीतल जल पिलवाया , इसके साथ घर घर दिवाली अभियान के तहत गरीबों के घर मे दिवाली का त्योहार बनवाया। ठंड के मौसम में 15 हजार कंबल , 20 हजार लोगों को टोपी और जॉकेट देने का काम किया गया। होली पर घर घर गुजिया उपलब्ध कराई गई। वहीं 250 बच्चों को शिक्षा देने का काम भी किया। इस मौके पर पार्थ गौतम ने कहा कि उनका संगठन राजनैतिक नहीं बल्कि समाजसेवा के मकसद से बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नेता नहीं बेटा बनेंगे , अगर जनता कभी उनसे समाजसेवा के लिए कहेगी तो वह राजनीति के क्षेत्र में आएंगे।
वहीं महापौर उमेश गौतम ने पार्थ गौतम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पार्थ युवा संगठन युवा सेवक संघ मिलकर कई तरीकों से सेवाभाव करेगा। उन्होंने मिशन अस्पताल के कूपन भी दिए कहा इन कूपन को दिखाने से इलाज फ्री होगा । उन्होंने एक बाटी जिसमें युवा सेवक संघ लिखा है कहा गरीबों को हर तरह से मदद करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights