बरेली। दैनिक सत्ता एक्सप्रेस, बरेली के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह, बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम संयोजक अरुण जायसवाल ने आगुंतक सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। विकास की ओर अग्रसर विशेष परिशिष्ट का विमोचन करते हुए आयुक्त, राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अरुण शर्मा, महापौर नगर निगम बरेली डॉ उमेश गौतम, संपादक अनुराग शुक्ला, अध्यक्ष उपजा प्रेस क्लब बरेली पवन सक्सेना, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, यूपी हेड डॉ अनूप सचान, ब्यूरो हेड बरेली आलोक कुमार ने विभिन्न जनपदों के पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर किया सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, आलोक गुप्ता उर्फ सिटिल ,धीरू यादव ,कुमार रहमान, रफत अलम , दिनकर शर्मा , संजीव गंभीर, वीरेंद्र अटल, धनेश्वर दयाल ,कौशिक टंडन ,मोहम्मद शमी ,सचिन श्याम भारतीय, विशाल गुप्ता, निर्भय सक्सेना ,चंदन सिंह नेगी, योगेश सक्सेना, श्याम, दीप सक्सेना ,लोकेश सागर, दिनकर शर्मा, अशोक गुप्ता, अंकुर चौधरी, संदीप सिन्हा, बी एस चंदेल, ताहिर वेग , मनोज शर्मा , मुकेश तिवारी , मुस्तफिज , सौरभ शर्मा , भीम मनोहर , पंकज शर्मा , विकाश शर्मा , अरविंद कुमार सहित कई अन्य सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया।