बरेली। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का समापन हुआ आयोजन में स्कूल में सीओ ट्रैफिक नरेश सिंह ने सर्वप्रथम फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने वेलकम सॉन्ग के साथ अतिथि का स्वागत किया, फिर बच्चों द्वारा ग्रुप डांस किया गया। योगा और स्पोर्ट्स,आर्ट और क्राफ्ट , संस्कृत और इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस,और बच्चों ने कुकिंग विद्याउट फायर द्वारा बहुत स्वादिष्ट व्यंजन से अतिथि का मन मोह लिया फिर कार्यक्रम की समाप्ति पर सीओ ट्रैफिक ने बच्चों को उनके द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की । अंत में प्रधानाचार्या डॉक्टर किरन देवी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथि और सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।