अहिल्याबाई के विचारों पर चल रही मोदी व योगी सरकार – दुर्विजय शाक्य

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बदायूं में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, मुख्य वक्ता दीपमाला गोयल ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई एक प्रशासिका ही नहीं बल्कि एक विचार है, महापुरुष की कोई जाति और धर्म नहीं होता, वो सर्व समाज के लिए प्रेरणादाई होते हैं। मोदी व योगी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के दिए मार्ग पर चलकर अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में हथियार खरीदकर अपने राज्य को मजबूत किया था उसी तरह आज मोदी सरकार सेना को मजबूत करने के लिए बड़े बड़े नामचीन अच्छे अच्छे हथियार खरीद रही है, जिसका ऑपरेशन सिंदूर ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला, कहा सपा औरंगजेब की विचार धारा पर चल रही है, यही लोग औरंगजेब के समर्थन में खड़े हैं। समाजवादी पार्टी न० 1 पर है, जो औरंगजेब की समर्थक है।समाजवादी पार्टी के संरक्षण में ही पूरे प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार, दंगा होते थे, ये लोग हमेशा महाराणा प्रताप और लोकमाता अहिल्याबाई के विचारों के विपरीत चले हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा महारानी अहिल्याबाई ने अपने 28 वर्षों के शासनकाल इतना बड़ा कार्य किया ये कोई सामान्य बात नहीं है। नारी शक्ति जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। आज देश भर में भाजपा सरकार लगातार नारी सशक्तिकरण व स्वालंबन के लिए कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा महारानी अहिल्याबाई होलकर का 300वर्षों पुराना इतिहास आज हमें सशक्त बनाने को प्रेरित कर रहा है। आज केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं महारानी अहिल्याबाई के ही देन है। इस मौके पर अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, मनोज गुप्ता, राहुल रावत, पंकज शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, धीरज पटेल, सीमा राठौर, सभासद मनोज चंदेल, रवि बाबू, प्रेमलता, श्यामपाल दिवाकर, मोहित सक्सेना,आशीष कश्यप, कनीज फात्मा, ममता वर्मा, जया साहू, अचल शर्मा सहित नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार पाल व नगर पालिका के तमाम कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights