मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने फनसिटी वाटर पार्क व फीनिक्स मॉल में की मस्ती

May 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों से पहले आज छात्रों के लिए एक विशेष समर टूर का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें बरेली स्थित फनसिटी वाटर पार्क और फीनिक्स मॉल की सैर कराई गई। इस मनोरंजक टूर में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पूरा दिन मस्ती, आनंद व रोमांच से भरपूर रहा। सुबह स्कूल परिसर से एसी बसों द्वारा छात्रों को रवाना किया गया। बरेली पहुंचने के बाद सबसे पहले छात्रों को फीनिक्स मॉल ले जाया गया, जहां उन्होंने रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, ब्रांडेड शॉप्स में शॉपिंग की और साथ ही एक लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म का भी आनंद लिया। मॉल का माहौल, सजे-धजे स्टोर्स और मल्टीप्लेक्स का अनुभव छात्रों के लिए बिल्कुल नया और उत्साहजनक रहा। बाद में सभी छात्रों को फनसिटी वाटर पार्क ले जाया गया, जहां उन्होंने वाटर स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस शॉवर का भरपूर आनंद लिया। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की धाराओं और झूलों ने छात्रों को नई ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम पटेल ने कहा, “एचपी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। शिक्षा के साथ-साथ ऐसे शैक्षिक भ्रमण और मनोरंजक यात्राएं बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।”
वहीं डायरेक्टर सेजल पटेल ने अपने संदेश में कहा, “बच्चों की मुस्कुराहट और उनकी खुशी ही हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम है। ऐसे टूर से छात्र नई जगहों को देखने, समझने और दोस्ती बढ़ाने का अवसर पाते हैं।” प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने भी बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर स्टाफ और टीम की सराहना करते हुए कहा, “हमने पूरी योजना के साथ इस टूर को सफल बनाया। बच्चों ने नियमों का पालन किया और पूरे टूर में अनुशासित तरीके से भाग लिया। उनकी खुशी देखकर लग रहा था कि हमारी मेहनत सफल रही।” छात्रों ने इस भ्रमण को “स्मरणीय अनुभव” बताया। उन्होंने वाटर पार्क की स्लाइड्स, रेन शावर और मॉल में मूवी टाइम को सबसे खास पल बताया। स्कूल प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे और भी शिक्षाप्रद व मनोरंजक टूर आयोजित किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights