मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

05 जून तक करें आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन

May 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आई0टी0आई0 प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूॅ के 06 राजकीय (बदायूॅ, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, कादरचौक एवं दहगवां) व 07 निजी (ग्लोवल, विवेकानन्द, बगरैन, वी0के0, पोपसिंह एवं जी0जेएस0) औधौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2025 प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेवसाइट www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने लिंक ऑनलाइन सबमिशन ऑफ एप्लीकेशन फॉर सेशन 2025-26 फॉर गर्वमेंट/प्राईवेट आईटीआई पर क्लिक कर अपना फार्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून 2025 तक रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नम्बर का सत्यापन कराना होगा। फार्म भरने के पश्चात उसे प्रीव्यू वाले पृष्ठ पर अंकित प्रोसीड फॉर पेमेंट के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान इण्टरनेट बैंकिंग, डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यू0पी0आई0 के माध्यम से किया जा सकता है जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व स्टेटबैंक ऑफ इण्डिया के पैमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यार्थी अपना फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यार्थियों द्वारा की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु दो दिन (48) घण्टे का समय दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में वेवसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून 2025 तक रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी, प्रशिक्षार्थी द्वारा आवेदन करने की आयु 14 वर्ष से 40 वर्ष तक है, कक्षा-आठ उत्तीर्ण छात्राओं हेतु निम्न व्यवसायों ड्रेसमेंकिग, स्वीइंग टैक्नोलौली वर्ष-2025 अगस्त में प्रवेश हेतु सुनहरा मौका है वह उक्त व्यवसायों से आई0टी0आई0 करने पर रोजगार के भविष्य में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, ऐसे ही कक्षा 10 पास छात्राओं हेतु व्यवसाय- फैशनटैक्नोलौजी, कास्टोमौलौजी, में प्रवेश का सुनहरा मौका है। उन्हांेने बताया कि शुल्क का विवरण- सामान्य व पिछडा वर्ग हेतु 250 रूपये एवं अनुसूचित जाति व जनजाति हेतु शुल्क 150 रूपये है। जनपद में संचालित व्यवसाय-इलैक्ट्रीशियन, फिटर ,कोपा, वायरमैन, इलैक्ट्री पावर डिस्ट्रीव्यूशन, मशीनिष्ट, फिजियोथरेपी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर, प्लम्बर, टर्नर, कास्टोमौलौजी, ड्रेसमेंकिग, स्वीइंग टैक्नोलौली, पेन्टर जनरल, आई0सी0टी0एस0एम0, आर0ए0सी0 ,फैशनटैक्नोलौजी, स्टैनो हिन्दी/अंग्रेजी, मैकेनिक कन्ज्यूमर इलैक्ट्रानिक्स एपलाइन ,टाटा टैक्नोलौजी के अन्तर्गत आई0टी0ओ0टी0, रोवोटिक्स, इलैक्ट्रीक मोटर व्हीकल ,प्लम्बर आदि है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights