मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

‘लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन

May 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन समारोह उल्लास, ऊर्जा और नवाचार से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं एवं सीखे गए कौशल का सुंदर और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत समर कैंप की उपलब्धियों एवं रचनात्मक स्मृतियों से युक्त बैनर के अनावरण से हुई। इसके पश्चात एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मंच पर देखने को मिलीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पपेट शो (कठपुतली नाटक) ने अपनी मासूम और मनमोहक प्रस्तुति से सभी का हृदय जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट ने उनकी सराहना को और भी विशेष बना दिया। विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों में पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों का अद्भुत समावेश देखने को मिला, जिसने समारोह में रंग भर दिए। ‘कुकिंग विदाउट फायर’ गतिविधि में बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट और कलात्मक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने उनकी रचनात्मकता और आत्म-विश्वास को उजागर किया। आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। रंगों, आकृतियों और डिजाइनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। खेल गतिविधियों जैसे क्रिकेट, हैंडबॉल एवं अन्य इनडोर/आउटडोर खेलों ने छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी उत्साह का संचार किया। स्विमिंग प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल-क्रीड़ा की कलात्मक एवं तकनीकी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कंप्यूटर कक्षाओं में छात्रों ने डिजिटल साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेकर नई तकनीकी क्षमताओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। समर कैंप का एक और प्रमुख आकर्षण पॉटरी सेशन रहा, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी कल्पनाओं को साकार रूप प्रदान किया। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने समूह रूप में समर कैंप में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह कैंप न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी सिद्ध हुआ विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उत्साह, सक्रियता एवं सृजनशीलता की सराहना करते हुए इस समर कैंप को अत्यंत सफल एवं उद्देश्यपूर्ण बताया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवी शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी जी की प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। सभी अतिथियों ने प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक देखा एवं बच्चों के उत्साह को सराहते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights