मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली कॉर्पोरेट लीग में डी जी इंफ़्रा व ज़ारिया कलेक्शन विजयी

May 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डी जी इंफ़्रा ग्रुप के तत्वाधान में श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बरेली कॉर्पोरेट लीग में आज दो मैच खेले गये।जिसमें पहला मैच एक्सप्लोर इलेवन व डी जी इंफ़्रा के मध्य खेला गया। जिसमे डी जी इंफ़्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एक्सप्लोर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत बघेल के 35 गेंद में 40 रन की बदौलत 20 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य डी जी इंफ़्रा के समक्ष रखा।डी जी इंफ़्रा क़ी ओर से फहीम निजामी,शुभम व आदित्य मूर्ति ने 2-2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी जी इंफ़्रा क़ी टीम ने नाज़िम खान के 34 गेंद पर 37 रन,आदित्य मूर्ति ने 21 गेंद पर 28 रन व अंकित सिंह ने 18 गेंद पर 46 रन की मदद से 18.4 ओवर में 154 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की। डी जी इंफ़्रा ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।एक्सप्लोर इलेवन की ओर से रविंद्र सिंह ने 2 विकेट लिए।डी जी इंफ़्रा के आदित्य मूर्ति को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच ज़ारिया कलेशन व आर सी सी के मध्य खेला गया। जिसमेें ज़ारिया कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में हेमंत बिष्ट के 19 गेंद में 38 रन,विराट यादव के 25 गेंद में 27 रन व नासिर रज़ा के 24 गेंद में 40 रनों की मदद से 200 रन बनाये।आर सी सी की ओर से आसिफ रज़ा व हारिस खान ने 2-2 विकेट लिये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर सी सी की टीम ने आसिफ के 16 गेंद में 33 रन,फरमान ने 26 गेंद में 26 रन व फ़राज़ घोसी के 32 गेंद में 38 रन की मदद से 19.1 ओवर में 170 रनों पर ढेर हो गयी। ज़ारिया कलेक्शन ने यह मैच 30 रनों से जीत लिया। नासिर ,अकील व यामीन ने 2-2-2 विकेट लिए। नासिर रज़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर एस आर एम एस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति,चिस्ती कैटर्स से अशफ़ाक़ चिस्ती,शशांक रस्तोगी, रियाज़ अफरीदी,शुभम कौशिक,अतुल यादव,ज़हीर उद्दीन आदि उपस्थित रहे। आज के मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह थे तथा स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। कल का पहला मैच गंगा पॉली कैब व इलाइट इलेवन तथा दूसरा मैच डी जी इंफ़्रा व प्रो स्ट्राइकर्स के मध्य खेला जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights