मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता: ओमकार सिंह

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कैंप कार्यालय प्राइवेट बस स्टैंड पर जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा का आयोजन किया गया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह भी उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ था तो हमारे देश में एक सुई तक नहीं बनती थी परंतु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने भारत को आधुनिक भारत बनाया और विषम परिस्थितियों में 1962 के चीन से हुए युद्ध में भी भारत ने विजय प्राप्त की। कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में इतने उद्योग स्थापित किये कि स्वतंत्रता के बाद देश को मजबूत आर्थिक देश माना जाने लगा और उन्होंने विश्व के पटल पर भी भारत का नाम बड़ा किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस सचिव वीरपाल यादव, अवधेश श्रीवास्तव वीरेश कुमार, दीपक सिंह वेलकम बख्तियारूद्दीन, दिनेश गौड़, शराफत श्याम कुमार सिंह, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights