मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आजाद भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपने उदगार व्यक्त किये। बाद में अलग कक्ष में महानगर संगठन के प्रस्तावित पदाधिकारी से रूबरू होकर संगठन सृजन अभियान की बारीकियां पर गहन चर्चा की, ताकि संगठन का वार्ड व वूथ लेवल पर समयवध्य होकर मजबूत इकाईयां खड़ी हो सके । इस अवसर पर महानगर के कोऑर्डिनेटर पंडित माया प्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पंडित जी देश में लोकतंत्र और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे उनका दिल देश के लिए धड़कता था, वे सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। पंडित नेहरू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने महात्मा गांधी के साथ काम करते हुए सत्य और अहिंसा का पालन किया, नेहरू जी का मानना था कि देश का विकास तभी संभव हो सकेगा जब समाज में सुधार हो और लोग शिक्षा की ओर अग्रसित हों । पुण्यतिथि के अवसर पर निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने ब्रिटिश सरकार से भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण महती भूमिका निभाई । बदायूं जनपद के कोऑर्डिनेटर एवं महापौर पद के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी ने कहा के नेहरू जी आधुनिक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने सामाजिक सुधारो का समर्थन किया और शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कृष्णकांत शर्मा जी ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर निजी रूप में हुई और बाद में वह इंग्लैंड अध्ययन करने गए और उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित सोहनलाल शर्मा, कासिम कश्मीरी, डॉक्टर हरीश गंगवार, जिया उर रहमान, योगेश जोहरी ,प्रवीण मिश्रा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, मोबिन अंसारी, विनोद कुमार, अकरम खान, सतीश चंद्रा, मनोज शर्मा, तीरथ मधुकर, कमरुद्दीन सैफी, धीरज दीक्षित डॉक्टर सरताज हुसैन, सुरेश दिवाकर, मोबिन कुरैशी, महेंद्र पाल गंगवार, रौनक जोली, शाकिर शकलानी, सफदर अली बुखारी, योगेश जायसवाल, समीर खान, अमजद मामू, नजमी खान जोया, अर्चना शर्मा, बीना जयसवाल एवं इमराना हुसैन आदि लोग शामिल हुए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights