नगर निगम के चिराग तले अंधेरा आसपास के वार्ड बदहाल जनता का जीना हुआ बेहाल : गौरव सक्सेना

WhatsApp Image 2025-05-27 at 6.53.53 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर निगम बोर्ड के 2 वर्ष पूरे होने पर विपक्ष के पार्षदों ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में नगर निगम की जनसमस्याओं को लेकर जनसंवाद और सद्भावना यात्रा शुरू की, इस यात्रा को नगर निगम के दोनों पूर्व महापौर डॉ आई एस तोमर और सुप्रिया ऐरन सहित सपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर्रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, अगम मौर्य, जिला महासचिव संजीव यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व महापौर डॉ आईएस तोमर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का 2 साल कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जनता की नगर निगम से संबंधित जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है इसीलिए सपा पार्षद दल सहित अन्य पार्षदों के द्वारा गौरव सक्सेना के नेतृत्व में यह जनसंवाद यात्रा निकालने की आवश्यकता पड़ी है जो कि लोगों के मध्य पहुंचकर उनसे संवाद कर समस्याओं को जानकर उनके समाधान का प्रयास करेगी। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वार्डों के अंदर की गलियों का बुरा हाल है जगह-जगह जल भराव एवं सड़के गड्ढा युक्त है इसके लिए शासन से काफी धनराशि आने के बाद भी वार्डों का विकास नहीं हो पा रहा है यह जांच का विषय है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव और विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि स्मार्ट सिटी आम आदमी के लिए केवल सपना है क्योंकि केवल कुछ वीआईपी क्षेत्रों में ही स्मार्ट सिटी के कार्य सीमित रह गए हैं इसका आम आदमी से कोई सारोकार नहीं है। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों में विकास करने का कार्य करती है धरातल पर जाकर देखा जाए तो कई क्षेत्रों में जनता का जीना बेहाल है। जन संवाद एवं सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने बताया कि आज यात्रा नगर निगम गेट से निकलकर सबसे पहले बरेली कॉलेज पहुंची जहां बरेली कॉलेज के प्राचार्य एवं चीफ प्रॉक्टर सहित स्टाफ से मुलाकात की जिन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से बरेली कॉलेज की टैक्स की समस्या है जिसको टैक्स विभाग द्वारा हल नहीं किया जा रहा बड़े अधिकारियों से मुलाकात तक की है जिसको गौरव सक्सेना द्वारा सदन में चर्चा कर जल्द हल करने की बात कही, नगर निगम के आसपास के क्षेत्र कालीबाड़ी, सिकलापुर, आजमनगर, गिहार बस्ती चौपला वार्डों का दौरा किया जहां ऐसा प्रतीत होता है जैसे चिराग तले अंधेरा क्योंकि नगर निगम से बिल्कुल करीब होने के बाद भी यहां की गलियों में जल भराव, सीवर चोक और नालियां भरी पड़ी है यहां की जनता का जीना बेहाल है इन समस्याओं को देखने के बाद कचहरी पहुँचकर अधिवक्ताओं से संवाद कर समस्याओं को जाना अधिवक्ताओं ने अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या को बताया। इसके बाद मुख्य मार्गो बाजारों से होते राजेंद्र नगर डीडी पुरम वार्ड क्षेत्र का दौरा किया जहां राजेंद्र नगर मार्केट में व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना, शील चौराहे से सिलेक्शन पॉइंट टावर तक चौड़ीकरण कर बनाई गई सड़क के किनारे मार्केट साइड के काफी डिप टूटे हुए है जिसमें गिरकर कभी भी कोई चोटिल हो सकता है जगह-जगह गंदगी है और काफी धनराशि से लगाकर सड़क किनारे की नई लाइटें भी टूटी एवं बंद पड़ी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सपा सरकार के समय मौजूदा महापौर डॉ आई एस तोमर द्वारा डेलापीर तालाब पर जो कब्जा था उसको हटवा कर पूर्व की भांति तालाब खुदवा दिया था लेकिन भाजपा सरकार में नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थाई अतिक्रमण कर 100 करोड़ से ज्यादा कीमत की तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया जबकि तालाब की जमीन पर कब्जा नहीं हो सकता न ही उसको पाटा जा सकता है जबकि ऐसा कर दिया गया है जिसको सदन में चर्चा में लाएंगे। यात्रा कल सुभाष नगर क्षेत्र से शांति विहार मणिनाथ होते हुए बिहारीपुर तक वार्डन का दौरा कर जनता से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को जानेगी। जन संवाद एवं सद्भावना यात्रा में पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो शाकिर, पार्षद सनी मिर्जा, मो नासिर, इरशाद अंसारी, मयंक शुक्ला मोंटी, शेर सिंह गंगवार, अनुज गंगवार, अविनाश मिश्रा, स्मिता यादव, सुरेंद्र सोनकर, हिमांशु सोनकर, जितेंद्र मुंडे, ऋषि यादव, शहज़ेब दीपक यादव अनुज आनंद, संजीव कश्यप, मोहसिन, गोपाल कश्यप, सी पी आर्य, कृष्ण कुमार, वरुण साहनी, चांद मोहम्मद, नीटू कश्यप, अनुज मौर्य, द्रोण कश्यप, सोनू लाल, शक्ति मंगलम, अनिल रस्तोगी, राघव गुप्ता, अनिल कंचन सुभाष सक्सेना, अंबुज सक्सेना, सतीश जौहरी, जावेद आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights