मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में श्री रघुनाथ मंदिर का दस दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया,विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ मंदिर के वार्षिकोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और भक्ति के साथ किया गया। सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि यह उत्सव 10 दिनों तक चला और इसमें हजारों भक्तों ने भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

24 एवं 25 मई को सत जींदा कल्याणा आश्रम से पधारे महंत खुशहाल दास महाराज ने भक्तगणों को प्रवचन देकर उन्हें सत मार्ग पर चलना बताया तथा इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

  • धार्मिक अनुष्ठान: मंदिर में विशेष पूजा, के साथ तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेमानंद महाराज के शिष्य अमन मिश्री ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
  • पुरस्कार वितरण

– इस अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा में सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया गया, इसके साथ ही श्री राम चरित मानस का पाठ करने वाली महिला भक्तगणों को भी पुरस्कृत किया गया।

  • लंगर एवं प्रसाद वितरण: इस अवसर पर तीन दिवस रात्रि में भंडारे की व्यवस्था रही एवं 27 मई को एक विशाल अटूट भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बदायूं शहर के हजारों भक्तगणों ने बिना किसी भेदभाव के पंगत में साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

विशेष सहयोग –

  • वार्षिकोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सत जींदा कल्याणा कमेटी, विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल, बाल दुर्गा मंडल, सुंदरकांड कमेटी का विशेष सहयोग रहा।

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चड्ढा ने कहा कि यह उत्सव हर साल भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है ताकि सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा मिले। उन्होंने सभी भक्तों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस वार्षिकोत्सव ने न केवल आस्था का संचार किया, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती प्रदान की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights