मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ‘भाषा समर कैंप‘ के तहत बंगाल का वर्चुअल टूर,प्रसिद्ध व्यंजनों का ज्ञान कराया

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में सी0बी0एस0ई द्वारा निर्देशित ‘भाषा समर कैंप‘ के अन्तर्गत विगत तीन दिनों से बंगाल राज्य की भाषा ‘बांग्ला‘ एवं वहाँ के रहन-सहन, वेश-भूषा, बोल-चाल, खान-पान आदि का ज्ञान विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। जिस क्रम में पहले दिन विद्यार्थियों को बांग्ला भाषा के वर्णों, अंको आदि का ज्ञान कराया गया, दूसरे दिन बंगाल का वर्चुअल टूर तथा तीसरे दिन बंगाली संगीत एवं नृत्य के साथ-साथ आज चैथे दिन बंगाली पाक कला विधि के अंतर्गत वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों को बनाने की विधि भी विद्यार्थियों को सिखाई गई। बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं चाव से बंगाली भाषा को बोलना तथा व्यंजनों को बनाना भी सीखा। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि भारत विविध भाषाओं एवं संस्कृति का देश है जोकि विश्व में उसकी अनूठी पहचान है। अतः विद्यार्थियों को अपने राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्य की भाषा एवं संस्कृति को जानकर तथा अपनाकर अपने देश की इस विधिता में एकता के महत्व का जो बोध होगा वह उसके देश प्रेम एवं अखंडता में एकता के भाव को पुष्ट करने में सहायक होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights