बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वाहन पर आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से उपमुख्यमंत्री को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इस दौरान संरक्षक डाक्टर होरेश दिनकर व डाक्टर कौशल गुप्ता, जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी,जिला महामंत्री अशोक माथुर,जिला संगठन मंत्री डाक्टर अरविंद शर्मा धवल,जिला कोषाध्यक्ष रवीन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी गौरव यादव,देश दीपक शंखधार, राजकुमार मौर्य, अरविंद पाठक, डाक्टर विरेन्द्र आदि पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।