बदायूं। शहर में स्टेशन रोड पर एसके इंटर कॉलेज के सामने कब्रिस्तान के बरावर से करीब एक माह से नाला निर्माण हो रहा है।।नाला खुदाई से निकला मलबा सड़क पर पड़ा है। बीच मे डिवाइडर, पंडित जी पेट्रोल पर सीएनजी वाहनों की लाइन। लिहाज दिनभर जाम का झाम रहता। भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में लोग जाम में फंसे पसीना बहाते रहते है। इस इलाके के लोगो को नाला निर्माण जी का जंजाल बन गया है। पुराण आंवला बस स्टैंड के आसपास के दुकानों की दुकानदारी ठप पड़ी है। एक तरफ अधिक्रमण और डिवाइडर दूसरी तरफ सीएनजी वाहनों की लंबी लाइन। जाम में स्कूली वाहन, एम्बुलेंस, अधिकारी,नेता सभी की गाड़ियां फंसी रहती है। पास में ही इंद्राचौक है,जहाँ दिनभर ट्रैफिक पुलिस के कई सिपाही व दरोगा रहते है। उन्हें इस जाम की चिंता नही रहती न उधर पलट कर देखते है। नाला निर्माण करने वाली संस्था ने भी नल का कचरा कीचड़ मालवा सड़क पर डाला वहां के दुकानदारों को रोजी-रोटी का संकट ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे समस्त दुकानदार हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं स्थानीय नागरिकों ने मांग की है की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए