मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महाराजा हरिश्चंद्र जयंती शोभायात्रा समिति की बैठक में 14 जनवरी की शोभायात्रा की रूपरेखा तय की

May 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।महाराजा हरिश्चंद्र जयंती शोभा यात्रा समिति, की मासिक बैठक रस्तोगी धर्मशाला में सादगी और समर्पण के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित रस्तोगी ने की, जबकि उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी एवं मंत्री सचिन रस्तोगी ‘बंटी भाई’ की प्रमुख उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के सभी प्रमुख सदस्यों ने भावी आयोजन की तैयारी पर विचार विमर्श किया और आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनाई। मीडिया प्रभारी अभिषेक रस्तोगी ने बताया बैठक की शुरुआत आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी सुशांत रस्तोगी ने संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष रस्तोगी एवं मंत्री स्वतेश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में आगामी 14 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली भव्य महाराजा हरिश्चंद्र शोभा यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों के गठन और सदस्यों की जिम्मेदारियों का निर्धारण भी बैठक में किया गया। साथ ही आयोजन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आमजन की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक के उपरांत समिति की ओर से रस्तोगी धर्मशाला के मुख्य द्वार के सामने आमजनों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राहगीरों और नगरवासियों ने गर्मी से राहत पाते हुए समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर नवगठित सदस्यों का स्वागत और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समिति की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले सदस्य भावविभोर नजर आए और उन्होंने समिति की सेवा में सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में सुशांत रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, स्वतेश रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, आशी रस्तोगी, स्वप्निल रस्तोगी, तरंग रस्तोगी, अधिवक्ता उमंग रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अमित रस्तोगी, उमंग रस्तोगी (जूनियर), राजेश रस्तोगी सहित अनेक समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। सभी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष अमित रस्तोगी ने बैठक के समापन पर सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र जैसे आदर्शों पर आधारित आयोजन समाज को सच्चाई, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देते हैं। समिति पूरे उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगामी शोभा यात्रा का आयोजन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights