दोस्ती में की गद्दारी पत्नी से बनाए अवैध सम्बन्ध कर दी हत्या, छुरी व खून से सने कपड़े सहित किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-05-26 at 6.11.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा माफी के रहने वाले वादी मुशीर खां पुत्र नसीर खां ने लिखित तहरीर देकर अभियुक्तगण एहसान खां पुत्र सिराजुद्दीन आदि निवासी ग्राम रम्पुरा माफी थाना भोजीपुरा द्वारा बाबत षडयंत्र रचकर वादी के भाई बाबू खां पुत्र नसीर खां की छुरी से गोद-गोद कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। थाना भोजीपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के वांछित अभियुक्त एहसान खां पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम रम्पुरा माफी को थाना भोजीपुरा के बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर जंगल ग्राम रम्पुरा माफी मेंथा के खेत से छुरी (आलाकत्ल ) व घटना के समय खून में सने कपड़े बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ में बताया कि मैं और बाबू खां पहले एक साथ लूट-मार करते थे। कई घटनाओं में हम साथ रहे और साथ जेल भी गये। वर्ष 2006 मे एक साल 13 दिन जेल में रहा था। उसी दौरान बाबू खां बाहर था। बाबू खां और मेरी पुराने मुकदमों में एक साथ तारीख लगती थी। मैं जेल से आता था और बाबू खां अपनी तारीख पर और मेरी पत्नी अमरीना मुझसे मिलने बाबू खां के साथ ही कचहरी पर आते थे। ये दोनो टैम्पू से आते थे। इसी बीच मेरी पत्नी के बाबू खां से गलत सम्बन्ध हो गये। बाबू खां ने मेरे से गद्दारी की। जब मैं जेल से बाहर आया मुझे इसकी जानकारी हुई। मैं तभी से बाबू खां से नफरत करने लगा और उससे मिलना जुलना व बातचीत बन्द कर दी। मेरा घर बाबू खाँ के घर से काफी दूर है, इसीलिए हमारा आमना सामना भी नहीं होता था। कुछ दिन पहले मेरे साडू तस्लीम खां के लडके की शादी थी, जिसमे बाबू खां ने खाना बनाया था तो मैने वंहा खाना भी नहीं खाया था और मैं वापस अपने घऱ चला आया था। मैं बाबू खां की शक्ल नहीं देखना चाहता था। घटना से एक दिन पहले बाबू खां मेरे पडोसी इसराईल उर्फ छुटका पुत्र याद अली खां के मकान मे मजदूरी करने के लिए राज मिस्त्री ताहिर पुत्र लियाकत खां के साथ आया था। पहले दिन मजदूरी करता रहा मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। फिर घटना वाले दिन बाबू खां मेरे घर की टूटी हुई दीवार से निकालकर मेरे गेट के सामने तौहिद पुत्र तारीख निवासी रम्पुरा माफी थाना भोजीपुरा से मिट्टी डालने के बातें कर रहा था। मैं वही अपने घर में पिलखन के नीचे चारपाई पर लेटा था। उसे देखकर मुझे गुस्सा आया, मुझे लगा कि ये मेरी पत्नी के चक्कर में आया है तथा फिर से मेरे साथ गद्दारी करेगा। बाबू खां के गद्दारी करने के पूरे इरादे थे। मैं पिलखन के नीचे से अन्दर कमरे में गया। अंदर कमरे मे मचान के उपर रखी छुरी को उठा लाया। जैसे ही मैं छुरी लेकर कमरे से बाहर निकला तभी बाबू खां गेट से वापस मुडकर जंहा मजदूरी कर रहा था, इसराईल के घर की तरफ जाने लगा अपने घऱ मे पिलखन के नीचे ही मैने बाबू खां पीठ मे छुरी मारी तो बाबू खां मेरी तरफ पलटा, फिर मैने कई वार उस पर छुरी से कर दिये बाबू खां गिर गया। फिर मैंने उसकी गर्दन पर छुरी मारी तो बाबू खां के चिल्लाने की आवाज सुनकर राज मिस्त्री ताहिर खां और मेरी छोटे वाली लडकी निशा खातुन व मेरे लडके फैजान की पत्नी शबा ने बाबू खां को बचाने के लिए शोर मचाया और मेरी तरफ को बढे। तब तक आस पडोस के गांव के काफी लोग आ गये। मैं बाबू खां को मरा हुआ समझ कर छुरी लेकर खेतों की तरफ भाग गया। और मैंने पहने हुए कपडे जिन पर बाबू खां का खून लगा हुआ था और छुरी को गांव के बाहर झाडियो मे छिपा दिया था । छुरी और कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी , वउनि तेजपाल सिंह कांस्टेबल हिमान्शु कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights