रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया

WhatsApp Image 2025-05-26 at 4.40.56 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा माता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन आई एम ए हॉल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन में प्रमुख रूप से सहकारिता मंत्री , जिला प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौड़, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद प्रमुख रूप से मौजूद रहे इसके बाद आई एम ए सभागार में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहां भाजपा ने 1988 के अधिवेशन में तय किया था अयोध्या में पावन मंदिर का निर्माण करेंगे और मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ आज उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमन में भाजपा का बहुमत है रानी अहिल्याबाई होलकर 31 में 1725 को कुशल शासक के रूप में उन्होंने शासन में भी अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य किया ! 500 महिलाओं की बटालियन का निर्माण किया सेवा भाव का समर्पण रखा जीव जंतु के प्रति प्यार और स्नेह रहा और अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको शिक्षा लेनी चाहिए इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य तरीके से मनाएगी। उसके लिए 31 मई तक महानगर में स्मृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जी को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी, उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोधार कराया महिलाओं को भी महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए सभी को उनके जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे तब अहिल्याबाई जी ने बिना भय व राजनीतिक समर्थन के उत्तर से दक्षिण को पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया।महारानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जन-जन तक इतिहास के बारे में पहुंचना चाहिए जिससे उनके जीवन के बारे में सभी लोग जान सके औरआज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से वर्ष 1777 से 1780 के बीच बनवाया था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए।सहकारिता मंत्री/जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा उनके बताए मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए और अहिल्याबाई होल्कर जी को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेको कार्य किये।सांसद छत्रपाल गंगवार ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई और आज हम सब की एक प्रेरणा स्रोत हैं महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा उनके बताए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए वह हमारे प्रेरणा स्रोत है और उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में मंदिरों का निर्माण किया वह अपने आप में एक अलग पहचान है इसलिए हम सभी को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन परिचय को अवश्य पढ़ाना चाहिए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कि अहिल्याबाई होल्कर जी के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। महिलाएं महारानी होल्कर जी के आदर्श पर चलकर देश की सत्ता में भागीदार बने। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य त्याग, सेवा व समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवाहन किया। विधानसभा सम्मेलन मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह , सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, निवोदिता श्रीवास्तव डॉ तृप्ति गुप्ता, नीलम जेठा, एस सी/ एस टी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, प्रत्तेश पांडे,डॉ सी पी एस चौहान, श्रुति गंगवार, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर , विष्णु अग्रवाल, जेपीएस पाल, शालिनी जोहरी, सतीश कातिव, अमन सक्सैना, योगेश कुमार, राजकिशोर कश्यप, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र शुक्ला, विशाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, विपिन भास्कर, अजय चौहान एवं समस्त महानगर, पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights