किड्स बागबान प्ले स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया, विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज किड्स बागबान प्ले स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू शर्मा ने बच्चों को बताया कि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का मौका होता है। इसकी शुरुआत एना रीव्स जार्विस ने अपनी मां की याद में की थी। जिन्‍होंने गृहयुद्ध के दौरान अहम काम किया था। अन्ना जार्विस की मां एक शांति कार्यकर्ता थीं और अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान घायल सैनिकों की देखभाल की थी। जार्विस ने अपनी मां और अन्य माताओं के योगदान के लिए एक दिन की मांग की थी, जिसके छह साल के बाद यानी 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन द्वारा मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में घोषित किया। विद्यालय में क्लास 5th के छात्र राघव सिंह ने माँ के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए कहा कि माँ, आपका प्यार ही वह ईंधन है जो मुझे असंभव को संभव बनाने में सक्षम बनाता है । मेरी हर चीज़ होने के लिए आपका धन्यवाद। हर दिन, मैं ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उसने मुझे आप जैसी अद्भुत माँ का आशीर्वाद दिया। आपके प्यार और अपनेपन को अनदेखा नहीं किया जा सकता। आरोही साहू ने कहा कि माँ, आपका प्यार मेरे लिए अब तक का सबसे बड़ा उपहार है। आपको प्यार और खुशी से भरे मातृ दिवस की शुभकामनाएँ, जिसकी आप हकदार हैं। इस विशेष दिन पर, मैं आपको गले लगाना चाहती हूँ और दुनिया की सबसे अच्छी माँ होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। बच्चों ने कार्यक्रम में तेरी उंगली पकड़ कर चला गाने में प्रस्तुति दी। जिसे सभी अभिभावकों द्वारा प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद श्यान. मोहम्मद अशर, एकता, राघव सिंह. आरव साहू, अग्रिमा भारद्वाज, मोहम्मद अजजाम, आरना वर्मा, सिद्धार्थ सिंह. मोहम्मद हुसैन, अनाया देवल, रुद्राक्ष, प्रथम सूरी, तेजसी, राघव, आरोही साहू, स्पर्श मिश्रा, पार्थवी सिंह, रिशु ,अद्विक मिश्रा तृप्ति सिंह, रुद्रांश, शिवांश कश्यप, नित्या सिंह, एरिक, आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाएं हर्षना रस्तोगी और सुनैना रघुवंशी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर राजबाला पटेल में कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights