बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘मातृ दिवस’ के अवसर पर आज एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन के अवसर पर स्कूल के प्रांगण को विद्यार्थियों द्वारा बनाए गई कलाकृतियों से सजाया गया था, जिससे एक खुशनुमा और उत्सवमय माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और नृत्य के माध्यम से माँ के विभिन्न रूपों और उनके अटूट बंधन को दर्शाया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने जीवन में माँ की अतुलनीय भूमिका और उनके निःस्वार्थ प्रेम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि माँ सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है जो हमें जीवन की हर मुश्किल में सहारा देती है। आज का दिन हमारी माताओं के त्याग और समर्पण को समर्पित है।