बदायूं।।मदर्स पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने माताओं के लिए विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें गीत, नृत्य ,कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान व उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत व अभिभावकों के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करने से की गई। इसके बाद छात्राओं ने मां के महत्व को दर्शाती भावनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उपस्थित माताओं की आंखें नम हो गई। माताओं के लिए विशेष खेल और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्मार्ट मॉम का खिताब निदा खान को मिला। विजयी माताओं को उपहार भी भेंट किए गए। प्रधानाचार्या शीबा खान व उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी और बताया कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है, उनका योगदान अमूल्य है । इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता प्रेम प्रकट करने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने माताओं को कार्ड और उपहार भेंट किए । पूरे आयोजन ने सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और माहौल को भावुकता पर प्रसन्नता से भर दिया पूरे समारोह के दौरान स्कूल का वातावरण उल्लासमय और भावनात्मक रहा।