स्वास्थ्य। आयुर्वेद में पत्थरचट्टा के पौधे (Patharchatta Plant) को ‘पर्णबीज’ कहा गया है और इसकी पत्तियां कई बीमारियों की रामबाण दवा मानी जाती हैं। अगर आप अब तक पत्थरचट्टा के गुणों से अनजान हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे- “इतना फायदेमंद पौधा हमारे घर में तो होना ही चाहिए!” आइए जानते हैं इसके 5 चौंकाने वाले फायदे (Patharchatta Health Benefits), जो इसे बनाते हैं आपकी सेहत के लिए बेहद खास। पत्थरचट्टा का नाम ही बताता है कि यह ‘पत्थर’ यानी किडनी स्टोन को भी चटका सकता है। इसकी पत्तियों का रस सुबह खाली पेट पीने से यूरिन के रास्ते किडनी स्टोन धीरे-धीरे बाहर निकलने लगता है।