बदायूं पुलिस ने ट्रक लूटकांड का पर्दाफाश कर लखीमपुर का आरोपी पकड़ा,15 लाख रुपये बरामद
बदायूं। थाना मुजरिया पुलिस द्वारा 22 जनवरी की रात्रि में ट्रक ड्राइवर से हुई लूट की घटना में प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। आपको बता दे 17 जनवरी को ड्राइवर सरबजीत सिंह नि0 गली नं0 15 कस्बा व थाना स्वरुप नगर दिल्ली, नेपाल से कृष्णा रिफाइनरी वीरगंज से रिफाइन्ड ऑयल ट्रक में लोड कराकर दिल्ली के लिये चला था । 22 जनवरी की रात्रि में ट्रक चालक ट्रक लेकर दातागंज के रास्ते बदायूं की तरफ जा रहा था। दातागंज के पास एक सफेद कार ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया तथा ट्रक चालक उपरोक्त को उतारकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर कुछ नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया तथा बेहाशी हालत मे थाना मुजरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सब्दलपुर के पास सड़क किनारे ट्रक ड्राइवर को छोड़कर ट्रक को मय माल के ले गये। जिसके सम्बन्ध मे ट्रक चालक सरबजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुजरिया पुलिस ने आज घटना से संबंधित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त अखिल गुप्ता निवासी घास मंडी निकट कुंवर जसवंत राय स्कूल कोतवाली लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा पूछने पर बताया कि 22 जनवरी को अभियक्त मनीष गुप्ता व रितिक गुप्ता की फैक्ट्री मे 1500 टिन डायमंड रिफाइंड आयल के जो चोरी कर उतारे गये थे उसमे से 750 टिन मेरे द्वारा सस्ते दामों पर खरीदकर शिव कुमार तौलानी को 1537000/ रू0 में बेचा था तथा बाकी के टिन अभियुक्त दीपू गुप्ता उर्फ जयन्त गुप्ता जो मेरे रिस्तेदार भी है ने मनीष गुप्ता व रितिक गुप्ता के साथ मिलकर अन्य व्यापारियो को फुटकर मे बेच दिये है। जिसके बारे मे मुझे जानकारी नही है मेरी गाड़ी से पुलिस द्वारा जो 1500000/- रूपये बरामद किये गये है यह वही रूपये है जो चोरी का माल शिव कुमार तौलानी को बेचने से मुझे प्राप्त हुये थे। जिन्हे मैने अपने पास सुरक्षित रख रखा था ताकि मै इनसे आगे व्यापार कर सकूं।













































































