मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी बालाजी दरबार समिति की 5वीं भव्य शोभायात्रा

April 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री बालाजी दरबार समिति द्वारा श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार, 12 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बरेली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपदों और दूर-दराज के शहरों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित होंगे। यह शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मंदिर से वन व पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, पार्थ गौतम, प्रशांत पटेल, अधीर सक्सेना के द्वारा विधिवत पूजन व आरती करके प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का मार्ग शहर के प्रमुख स्थलों से होकर रहेगा, जिसमें जैन मंदिर सिविल लाइंस, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ स्कूल, मठकी चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा बाजार, किला थाना, अलखनाथ मंदिर होते हुए वापस श्री बाला जी दरबार पर आकर विश्राम लेगी। शोभायात्रा में भगवान श्री बालाजी की भव्य एवं आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण होगी। इसके साथ ही, भक्तों को बाहुबली हनुमान जी, अयोध्या जी के भगवान श्री राम, महाकाल का अखाड़ा, भगवान शिव का नटराज रूप, श्री राम दरबार और सबसे आगे विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मनोहारी झांकियों के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दिव्य शोभायात्रा में लगभग 12 अन्य धार्मिक झांकियां एवं 14 सुसज्जित रथ भी शामिल होंगे। बालाजी दरबार के समर्पित भक्तगण, जिनमें बच्चे, महिलाएं और नाथनगरी के सभी श्रद्धालु शामिल हैं, एक ही रंग के वस्त्र धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे और भक्तिमय भजनों की मधुर धुनों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए चलेंगे। यह उल्लेखनीय है कि श्री बालाजी दरबार समिति समय-समय पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन करती रही है, जो सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक हैं। इस वर्ष की शोभायात्रा में बरेली के अतिरिक्त मिलक, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गजरौला, अमरोहा, गाजियाबाद, दिल्ली, रुद्रपुर, काशीपुर, लखनऊ और बिलारी जैसे विभिन्न शहरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं। शोभायात्रा के समापन के पश्चात, बालाजी दरबार, साहूकारा (578, नाथनगरी, बरेली धाम) में भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए हवन, विशाल भंडारा एवं भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग का वितरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आयुष मिश्रा उप महंत, विकास मेहरोत्रा, समर्थ मिश्रा, और हर्षित रस्तोगी, सजल सक्सेना, अंकित शर्मा, किरण मिश्रा, श्वेता मिश्रा, स्वाति शर्मा, आरती झा, रिचा शर्मा, विनीता दिवाकर, अमित अग्रवाल, अखिलेश ठाकुर, राहुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकुश यादव, शिवांश अग्रवाल, सीमा यादव, अंजू शर्मा, श्वेता शर्मा, आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights