साहिबाबाद विधानसभा में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न

WhatsApp Image 2025-04-09 at 19.58.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

साहिबाबाद। विधानसभा में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में इंदिरापुरम कनावनी के एक बैंकेट हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति का गुणगान तथा भाजपा की स्थापना दिवस की तर्ज पर भाजपा के संघर्ष से सत्ता तक सफ़र में कार्यकर्ताओं की भूमिका को बताकर सभी को संगठित करना, उन्हें मार्गदर्शन देना तथा आगामी राजनीतिक-सामाजिक योजनाओं के लिए एक मजबूत रणनीति तय करना रहा। सक्रियता सम्मेलन में पार्टी द्वारा पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी एवं क्षेत्र मंत्री अजय शर्मा को भेजा गया। वक्ता नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के आधार स्तंभ स्वरूप कार्यकर्ताओं को संघर्ष से सत्ता के सफर का आधार पार्टी की राष्ट्रवादी सोच को बताया।साहिबाबाद विधानसभा विधायक कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा एक नेता की पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं। जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में भागीदार बनता है, तभी जनता प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है। यही भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रवृति में समाया हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 साल के अनुसार और मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुजरे हैं विकसित भारत की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार की जन धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अपइंडिया के साथ साथ जो कहा वो किया वाली मोदी योगी सरकार ने श्री राम मंदिर निर्माण, महाकाल कोरिडोर, अनुच्छेद 370 उन्मूलन और अब वक्फ बोर्ड संशोधन किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य करते है। तभी भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि राजनीति केवल पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज निर्माण और जनसेवा का माध्यम है। भाजपा इसी विचार की प्रेरणा से ओत प्रोत है। भाजपा संगठन ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण, अनुशासन, और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूती देने पर बल दिया। उन्होंने कहा हमें जो विचार हमारे महापुरुषों ने हमें दिया है इस विचार को सींचने का काम हम सब माली बनकर करेंगे। पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने बताया कार्यकर्ताओं की शक्ति ही संगठन की असली रीढ़ होती है। संगठन तभी मज़बूत होता है जब जमीनी स्तर पर संवाद और समर्पण हो। भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस इस बात की गवाही दे रहा है। बूथ स्तर पर सक्रियता, युवाओं की भागीदारी, और जनता से सीधा संवाद – इन तीन स्तंभों को उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति का मूल बताया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी का आत्मबल हैं। उनका समर्पण ही हमें शून्य से शिखर तक ले गया है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पधारे नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन बॉबी त्यागी ने किया। कार्यक्रम संयोजक रनिता सिंह, कुलदीप कसाना, धीरज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, गोपाल अग्रवाल, रीटा सिंह, योगेश त्रिपाठी, मीना भंडारी, अनीता शर्मा, अमृता सिंह, दिनेश लखेड़ा, विमला रावत, सरदार सिंह भाटी, कामेश्वर त्यागी, संजीव झा, संजय रावत,कामेश्वर त्यागी, हिमांशु चौधरी, मनोज गोयल, विनय चौधरी , सुधीर त्यागी, नरेश भाटी, मंजुला गुप्ता, विनीत त्यागी, भूषण चौहान, नीरज रावल, आलोक शर्मा, जीतू राय, पंकज वाल्मीकि, प्रवीण डागर, हेमंत त्यागी, अशोक भाटी, संदीप चौधरी, हरमीत बक्शी, धीरज शर्मा, रवि भाटी, कालीचरण, राम त्यागी, डॉक्टर नमित वार्ष्णेय सहित सैकड़ों सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights