बदायूं जिला कांग्रेस संगठन परिचर्चा एवं आभार सम्मेलन हुआ

WhatsApp Image 2025-04-09 at 19.34.00
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों ,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ,पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों , न्याय पंचायत अध्यक्षों का आभार सम्मेलन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता पर संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह अपने वर्षों पुराने साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस शिद्दत के साथ कांग्रेस संगठन में काम किया है मैं जीवन पर्यंत आप लोगों का ऋणी रहूंगा उन्होंने कहा कि मैंने आप के साथ और आपने मेरे साथ कांग्रेस के साथ वर्षों काम किया और आगे भी हम कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे, उन्होंने कहा की जिला संगठन में कार्य करने की परि चर्चा के लिए और आपका आभार प्रकट करने के लिए मैंने आपको यहां आमंत्रित किया है आप सब लोग खुले मन से यहां पर चर्चा में भाग ले सकते हैं। लगभग 147 कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें उनकी परिचर्चा करने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी ने एक गोपनीय बदायूं की स्थिति का प्रस्ताव हाईकमान को भेजने हेतु प्रस्ताव प्रस्तावित किया,जिस का कि कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा कर अनुमोदित किया। इस प्रस्ताव को हाई कमान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की है। बदायूं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाई कमान से मांग कि उनकी भावनाएं हाई कमान तक पहुंचाई जाए और बदायूं की समस्या का निदान कराया जाए। परि चर्चा सम्मेलन में सलारपुर ब्लाक पूर्व अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत , ब्लॉक उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश पंडित ओसामा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष ओमवीर सिंह खटीक, ब्लॉक जगत के पूर्व अध्यक्ष सोमपाल सिंह ब्लॉक आसफपुर के पूर्व अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ब्लॉक वजीरगंज के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कठेरिया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, विनोद यादव ,बाबू मियां ,लाल मियां , अनिल पाठक, जावेद, ज्योति, गौरव राठौर अंकित चौहान ,लोकपाल सिंह ,सुधीर उपाध्याय ,डॉ राम रतन पटेल पीसीसी सदस्य आतिफ खान, सुरेश राठौर , पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर आदि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। परिचर्चा एवं आभार सम्मेलन में कार्यक्रम का संचालन वीरेश तोमर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights