बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बरेली महानगर के गुरु गोविंद सिंह नगर की श्री राम शाखा पर स्वयंसेवक मोहित शर्मा को भारत सरकार द्वारा उनके सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के उपरांत उनका स्वागत किया और वृक्षारोपण कर हमेशा निरंतर समाज और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने मोहित शर्मा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर ब्रज प्रांत के सहप्रान्त प्रचारक विनोद ,बरेली महानगर प्रचारक मयंक , महानगर कार्यवाह विमल , नगर कार्यवाह प्रशान्त उपाध्याय, दुर्गेश, और शाखा के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।