मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के सात श्रद्धालु डूबे, दो श्रद्धालुओं की मौत

April 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। मंगलवार को कछला गंगा में प्रशासनिक स्तर पर हो रही लाहपरवाही से फिर से एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की दोपहर गंगा स्नान करने पहुंचे दिल्ली के सात श्रद्धालु एक के बाद एक डूब गए। शोर शराबे पर जुटे स्थानीय गोताखोरों और दुकानदारों ने गंगा में कूद कर पांच को सुरक्षित बचा लिया जबकि दो श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद दिल्ली के लोग दोनों शवों को अपने साथ ले चले गए हैं। इतना बड़ा हादसा हो गया और कोतवाली पुलिस को जानकारी तक नही है । मंगलवार की दोपहर उझानी क्षेत्र के कछला स्थित गंगा तट पर कासगंज छोर की ओर कारों से कई श्रद्धालु पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे। सभी श्रद्धालु दिल्ली के संगम बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। दिल्ली के सभी श्रद्धालु गंगा की गहराई से अनभिज्ञ पुल के नीचे स्नान करने लगे इस दौरान एक श्रद्धालु गंगा के गहरे पानी में समाने लगा तब उसे बचाने अन्य श्रद्धालु आगे आए लेकिन एक के बाद एक सात डूब गए। साथ आए अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचा कर स्थानीय गोताखोरों और दुकानदारों ने बुला लिया स्थानीय गोताखोरों और दुकानदारों ने गंगा में कूद कर पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन महेश के दस वर्षीय पुत्र रमेश और 23 वर्ष के करन की मौत हो गई। गंगा तट पर हो रही चर्चाओं को माने तब दोनों की मौत के बाद भी साथ आए लोग उन्हें जीवित समझ कर इलाज के लिए कासगंज के किसी निजी अस्पताल में ले गए लेकिन वहां भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के किशोर समेत युवक की मौत से साथ आए लोगों में कोहराम मच गया है। यह पता नही चल सका है कि दिल्ली के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे या फिर कही आसपास किसी रिश्तेदारी में आए थे और फिर गंगा स्नान के लिए कछला पहुंच गए लेकिन उनके साथ बड़ा हादसा घटित हो गया।
कछला स्थित गंगा तट पर बदायूं जिले समेत दूर दराज के जिलों विशेष कर राजस्थान प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान की आस्था लेकर कछला स्थित गंगा तट पर आते हैं और अक्सर वह हादसे का शिकार होकर मौत की चुंगल में फंस जाते हैं। कछला गंगा तट पर हो रहे तमाम हादसों के बाद भी जिला प्रशासन गंगा की गहराई को चिन्हित नही कर पा रहा है और न ही गहरे पानी में बैरीकेटिंग करवा पा रहा है जिससे हादसे दर हादसे हो रहे हैं।
शनिवार को मथुरा के दो युवक कछला गंगा में दो युवक गंगा में डूब गए थे जिसमें एक को सुरक्षित निकाल लिया था जबकि दूसरे का शव सोमवार की दोपहर एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन से समुचित व्यवस्थाएं करने की पुरजोर मांग की हैं ताकि श्रद्धालुओं की जान को बचाया जा सके। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नही है !
उझानी से अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights