बिसौली में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ

WhatsApp Image 2025-04-08 at 18.24.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली।- भाजपा के सक्रिय सदस्यों के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भारत माता के चित्र एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया! उन्होंने कहा की भाजपा अपने कार्यकर्ताओ के त्याग, तपशया, बलिदान के बुते पैतालिस वर्षो की राजनैतिक यात्रा मे राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांत क़ो अपनाकर विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है।
यहाँ विधा मंदिर इंटर कालेज के सभागार मे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा की अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर मोदी योगी की सरकार ने अनेको जानकल्याणकारी योजनाए देकर जनता का विश्वास जीता है बही मोदी जी का संकल्प है दो हजार सैतालिस मे भारत क़ो विकसित राष्ट्र बनाना है और यह लक्ष्य कार्यकर्ताओ के कठिन परिश्रम से ही पूरा होगा। सम्मेलन के द्वितीय सत्र मे विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह राणा ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व मे देश की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से मजबूत हुई है उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत क़ो अमली जामा पहनने के लिए आम आदमी क़ो जनधन खाते खुलबाकर बैंक से जोड़ा और भ्र्ष्टाचार का समूल नाश कर विभिन्न जानकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते मे भेजा। तृतीय सत्र मे बिशिष्ट अतिथि कौशल कुमार साहू एवं पूर्व बिधायक कुशाग्र सागर ने धारा 370,35 ए, राम मंदिर निर्माण, वक्फ बिल, सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्त्ताओ क़ो मोदी योगी सरकार की नीतियों क़ो विकसित भारत के संकल्प क़ो पूरा करने के लिए जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओ चंद्रेश वार्ष्णेय, बुधपाल सिंह, जडेल सिंह, बसंत लाल मौर्य,क़ो अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया! संचालन जिला उपाध्यायक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने किया! यहाँ वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्ब प्रमुख अमित पाठक, ठाकुर शिवम प्रताप सिंह, संदीप चौहान,पंकज सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,सुनील सिंह, रितेश चौहान, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा,चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, पूर्ब चेयरमैन विकार अहमद, सनवीर पाल, अमित पंडित, एवं सरिता वार्ष्णेय, रीना राघव, रेनू कुमारी, सभासद कृष्णा गुप्ता, सभासद अमर पाल प्रजापति, राजीव चौहान, अभिषेक शर्मा आदि रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights