बदायूं।।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जगत की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन आज जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय नवादा में संपन्न हुई। जिसमें जगत ब्लॉक के ब्लॉक मंत्री आफाक अहमद की सेवानिवृत्ति होने से रिक्त चल रहे ब्लॉक मंत्री पद पर आगामी निर्वाचन होने तक बैठक में उपस्थित समस्त कार्य समिति सदस्यों की सर्वसम्मति से अमित यादव को मनोनीत किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ 0 पंकज शर्मा को लॉक अध्यक्ष, अरुण सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नदीम अहमद कोकोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर कामिनी, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र आयुष भारद्वाज, युधिष्ठिर सुमन, सुरजीत सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर श्वेता आर्य, महिला संगठन मंत्री पद पर वीना, संगठन मंत्री पद पर कुसुम, त्रिभुवन राठौर, सर्वेंद्र पाठक, अफ़ज़ाल अहमद, प्रचार मंत्री पद पर विजय शर्मा रवि सिंह ऋषभ कुमार वैभव श्रोत्रिय एवं मोहित शुक्ला को मनोनीत किया गया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने समस्त नव मनोनीत पदाधिकारी को माल्यार्पण कर बधाई दी एवं शिक्षक हित में सदैव एक सजग प्रहरी के रूप में कार्य करते रहने का प्रण दिलाया। दहगवा ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भी समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जगत की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के समस्त दायित्वधारी मौजूद रहें।