दातागंज में विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ

WhatsApp Image 2025-04-08 at 18.15.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ। विकास खण्ड परिसर में महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू हुआ।सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज के.पी. सिंह को विधायक ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके स्वागत के साथ उपस्थित सक्रिय सदस्यों का भी स्वागत सम्मान किया।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को आप जैसे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है जिसके कारण ही हम आज दुनिया में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी का स्थान दिलाने में में सफल हुए हैं और कार्यकर्ताओं को भी गर्व होता है कि हम भी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने व इस क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुना है जिसने ऐतिहासिक विकास कार्यों को अंजाम देकर जनपद ही नही जनपद से बाहर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भईया) ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि जिनके दम पर ही आज केन्द्र में मोदी जी की लगातार तीसरी बार और प्रदेश योगी जी की भाजपा सरकार दूसरी बार विराजमान हैं और भाजपा विकास को अपना मूल एजेण्डा मानती है, डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का नया इतिहास लिख रही है और अपने कर्मों की सजा पा रहा विपक्ष हो रहे विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को देखने में असमर्थ हैं और आम जनता भाजपा सरकार के कार्यों की लगातार सराहना कर समर्थन कर रही है। युवा भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसका कोई विकल्प नही है और कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि अभी से 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शारदाकांत (शीकू भईया), वरिष्ठ भाजपा नेता आर०एस० पाल, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेन्द्रपाल सिंह, धीरज सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान, अनूप गुप्ता, तेजपाल सागर, देवेश तोमर, धर्मेन्द्र गुप्ता, वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राज कश्यप,नरेशपाल सिंह पाल, राहुल कुमार लोधी, राजीव सिंह तोमर, पन्ना लाल शाक्य, ओमप्रताप सिंह, भावेश प्रताप सिंह, अंशुल सागर, रिशू चौहान, विपिन गुप्ता,आशा कन्नौजिया, नेत्रपाल सागर, देवनारायण कश्यप आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights