मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने पर प्रदर्शन किया,ज्ञापन सौंपा

April 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:।कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा भाजपा सरकार अपने ही संकल्प पत्र के वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हर घर गृहणी योजना के तहत हर महिला को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी, मगर उसमें भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि सरकार ने लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई फैसलों का एलान कर दिया। इनमें रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा करना शामिल है। सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। गैस की नई कीमतें आठ अप्रैल से लागू कर दी गई है। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब एक सिलेंडर 553 रुपये में मिलेगा। पहले यह 503 रुपये का था। वहीं, सामान्य ग्राहकों को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 853 रुपये में मिलेगा। कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर तथा आतिफ खान ने संयुक्त रूप से सरकार से बढ़े हुए दाम वापस लेने की अपील की उन्होंने ने कहा कि सरकार रसोई गैस पर सब्सिडी पहले ही बंद कर चुकी है, जबकि सिलेंडर के दाम भी नियमित अंतराल पर बढ़ाए जा रहे हैं। एक तरफ सरकार खाना बनाने के लिए हर घर गैस पहुंचाने की बात कर रही है तो दूसरी ओर सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गरीब आदमी की पहुंच से इसे दूर कर रही है। सरकार को तुरंत बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति एससी एसटी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कनौजिया शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सत्तार रमेश कुमार, प्रेमपाल ,दानिश मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights