मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक लाख 51 हजार दीप जला सदगुरू परिवार ने मनाया गौरव दिवसमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जाहिर की खुशी

April 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। चित्रकूट गौरव दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री की तपोभूमि चित्रकूट 22 लाख दीपों से ऐसी जगमगा उठी जैसे आकाश से सितारे जमी पर आ गए हों।चित्रकूट के मध्यप्रदेश क्षेत्र एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र दीपकों से सुसज्जित होकर रोशनी से जगमगा उठा। इस गौरव दिवस पर सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट ने 1लाख 51हजार दीपको को प्रज्ज्वलित कर चित्रकूट गौरव दिवस को एक बड़े पर्व के रूप में मनाने का काम किया है। ट्रस्ट द्वारा भरतघाट में 71 हजार, जानकीघाट चरण चिन्ह से ओशो आश्रम 35 हजार, तुलसी मार्ग में 5 हजार, चिकित्सालय परिसर में 5 हजार एवं सतना मार्ग चिकित्सालय प्रवेशद्वार से आरोग्यधाम तक 35 हजार दीपक जलाकर इस अद्वतीय चित्रकूट गौरव दिवस का साक्षी बना है भरत घाट पर सदगुरू परिवार की टीम के साथ मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह एवं चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित तमाम अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे वहीं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने सदगुरू परिवार की टीम के प्रति खुशी जाहिर किया। ट्रस्ट के ट्रस्टी डा बी के जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये हम सब चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है कि हर वर्ष प्रभु राम की तपोस्थली में हम सब लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन के साथ मिल जुलकर चित्रकूट को दीपों से दुल्हन की तरह सजाकर दीपावली पर्व की तरह चित्रकूट गौरव दिवस मनाते है।वहीं ट्रस्टी डा इलेश जैन अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली जो भगवान श्री राम की तपोस्थली में रहकर रामनवमी को जिस दिन उनका जन्म हुआ था उस दिन चित्रकूट में दीप जलाकर चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाते है।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पांच टीमें गठित की गई थी दीपक जलाने के लिए प्रत्येक टीम लगभग 300 सदस्य थे, इस तरह सदगुरू परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चित्रकूट गौरव दिवस को मनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights