बदायूॅ ।श्री राम नवमी शोभा यात्रा का ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ ललन पांडे एवं संरक्षक राम बहादुर पांडेय के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया एवं फल वितरित किए । इस दौरान प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, अजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, नत्थू लाल पराशरी, सुरेंद्र पांडेय, भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री रजनी मिश्रा, अरविंद शर्मा, विवेक शर्मा, विवेक शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष आर0 के0 उपाध्याय, भाजपा बदायूॅ महामन्त्री पंकज शर्मा, मण्डल मंत्री आयुष भारद्वाज, अमन मयंक शर्मा, दिनेश शर्मा, आदित्य शर्मा, नकुल भारद्वाज, पार्षद गिरीश शुक्ला, सुमित शंभू, कामेश् पाठक, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा राठौर समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।