मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा

April 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन, विद्युत, श्रम व राज्य कर आदि विभिन्न विभागों की लंबित आर0सी0 के सापेक्ष वसूली की समीक्षा करते हुए आर0सी0 का मिलान कर वसूली कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली से प्राप्त धन राशि से विभिन्न विकास पर कार्य आमजन के हितार्थ किए जाते हैं इसलिए अधिकारी शत-प्रतिशत राजस्व वसूली को लक्ष्य मानते हुए उस पर कार्य करें तथा संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए आर0सी0 का मिलान कराते हुए वसूली को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जिन आर0सी0 के सापेक्ष वसूली संभव नहीं है, वहां संयुक्त निरीक्षण कर उसमें आख्या प्रेषित की जाए ताकि संबंधित आर0सी0 को खारिज किया जा सके। उन्होंने विभिन्न तहसीलों व विभाग व आर0सी0 की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगली बैठक 25 अप्रैल 2025 को आहुत की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारी व संबंधित विभागीय व विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights