मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गाजियाबाद में भाजपा के जिला व महानगर ने 45वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

April 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अपना 45वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। इसी कड़ी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने भी रविवार को सुबह 9 बजे पार्टी के नेहरू नगर स्थित कार्यालय को पूरा सजा संवरा कर 45 वें स्थापना दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर सभी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपाइयों ने पहुंचकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा का झंडा रोहण किया मिठाई बाटी और बड़े हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए स्थापना दिवस पर अपने नेताओं के कार्यों एवं लंबे सफर का बखान किया। इस अवसर पर कार्यालय पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व मेयर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक मंजू सिवाच, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, जगदीश साधना, सरदार एसपी सिंह, सुभाष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, महामंत्री राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, रानिता सिंह, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, अमित त्यागी, उदिता त्यागी, मीना भंडारी, ऋचा भदौरिया, संगठन पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान मयंक गोयल ने बताया कि पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर महानगर समिति का गठन भी किया गया है। फिर भी हर कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए समर्पित होकर एक शानदार झंडा अपनी छत या बालकनी में लगाए और आत्मीय मुस्कान के साथ उसकी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर करें। भाजपा जिलाध्यक्ष चैन सिंह ने भी जिले में होने वाले सभी आयामों की जानकारी मीडिया के सामने बताई। भाजपा मुख्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार दोपहर 12 बजे पार्टी का झंडा रोहण किया। ध्वजा रोहण अध्यक्ष मयंक गोयल, चैन सिंह, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, जितेंद्र चित्तौड़ा, राजेंद्र बाल्मीकि, कौमुदी चौधरी, सुधीर पगड़ी धजेन्द्र खारी धजय खारी, जिला मिडिया प्रभारी भाजपा गाजियाबादआदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights