बहुत जल्द बनेगी बीसलपुर चौराहे वाली पुलिया

WhatsApp Image 2025-04-06 at 12.41.37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। लम्बे इंतजार के बाद आज बिसलपुर चौराहा की पुलिया को लेकर नगर आयुक्त संजीव मौर्य और पीडब्ल्यूडी के एक्सएन भारत सिंह एवं क्षेत्रीय पार्षद पूनम राठौर के पति चंद्रपाल राठौर की लंबे समय से जूझ रहे जल भराव की समस्या को लेकर बीसलपुर चौराहे पर पुलिया बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है एक सप्ताह के अंदर पी डब्ल्यू डी पुलिया का एस्टीमेट एवं एन ओ सी देगा नगर निगम को एक दिन पूर्व महापौर डॉ उमेश गौतम ने नगर आयुक्त बात करके जल्द से जल्द पुलिया बनाने को निर्देशित किया क्योंकि लाखों लोग बिन बारिश जल भराव से परेशान थे । कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया उसके बाद क्षेत्रीय पार्षद पति ने महापौर जी को समस्या से अवगत कराया तत्पश्चात महापौर ने मौके पर आकर नाले का निरीक्षण किया । जिसमें बीसलपुर चौराहे उक्त नाले पर 600 एम एम का पाइप पड़ा है जिसमें 30 मोहल्ले से अधिक का पानी इस नाले से होते हुए हरुनगला नकटिया नदी में जाता है । कई बार बीसलपुर चौराहे पर सुपर सोकर मशीन लगाई जा चुकी है परंतु एक-दो दिन तक ठीक रहता है उसके बाद गलियों में पानी भरना शुरू हो जाता है ।गलियों में जल भराव की गंभीर समस्या देखते हुए पार्षद पति चंद्रपाल राठौर ने मा महापौर जी, मंडल आयुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय, जल भराव की समस्या का पत्र लिखकर जल्द नाला बनवाने की मांग की नगर निगम द्वारा नाले पर अतिक्रमण को भी हटाया गया और कई बार जेसीबी से नाले की सफाई भी की गई थी लेकिन समस्या का समाधान फिर भी नहीं हुआ
क्षेत्र वासियों कहना है रोड पर बने हुए घर दुकान वाले शादी हाल वाले अस्पताल वाले थैली में भरकर कूड़ा नाले में डालते हैं जिस वजह से बीसलपुर चौराहे पुलिया पर पड़े 600 एम एम का पाइप में इकट्ठा कूड़ा हो जाता है और पाइप बंद हो जाता है जिस वजह से पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती है । अब अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिला है की बहुत जल्द बरसात से पहले पुलिया बनाई जाएगी जिससे क्षेत्र वासियों को जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल सके ल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights