मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नकवी परिवार की मदद से बदायूं में बनने जा रहा है लॉ कॉलेज : नावेद

April 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लॉ कॉलेज को बनवाने में नकवी परिवार का सहयोग आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री कॉलेज में शनिवार को इंस्पायर एंड इग्नाइट ए सेलिब्रेशन ऑफ लीडरशिप एंड विज़न नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फखरे अहमद नकवी (शोबी) जिसमें वरिष्ठ राजनेता व अलीग व पूर्व जज बी.डी. नकवी मुख्य अतिथि के रूप में, चेयर एशियाई चैंबर आफ टैक्सास यू.एस.ए. के सलमान फरशोरी सम्मानित अतिथि के रूप में, स्नाइडर इलेक्ट्रिक दुबई, यू.ए.ई. के सेल्स डायरेक्टर बाबर मुज्तबा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद ने की।
कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों को कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फखरे अहमद शोबी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज के दौर में लीडरशिप होना बहुत आवश्यक है उन्होंने सभी छात्राओं को बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पीजी डिग्री कॉलेज के फाउंडर डॉ. इरतिज़ा हुसैन सिद्दीकी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बदायूं वासियों के लिए कॉलेज के रूप में एक बहुत नायाब तोहफा दिया है पूर्व जज बी. डी. नकवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जीवन में प्रेरणा बहुत आवश्यक है, प्रेरणा छात्र-छात्राओं को सफलता की ओर अग्रसर करती है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करने का सुझाव दिया एवं अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने नकवी परिवार का विधि कॉलेज निर्माण में सहायता के लिए विशेष धन्यवाद दिया ।उन्होंने कालेज छात्र छात्राओं से कहा शिक्षा ही मनुष्य को महान बनाती हैइस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहम्मद सालिम फरशोरी, सय्यद रोमान रसूल हाशमी, सलमान अहमद, जुनैद सय्यद, सकेब सय्यद, तौकीर अहमद, फराज फरशोरी, अमान फरशोरी व प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान एवं अलीगढ़ व हैदराबाद से आए विभिन्न अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights