मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इंस्पायर एंड इग्नाइट ए सेलिब्रेशन ऑफ लीडरशिप एंड विज़न कार्यक्रम में लीडरशिप के टिप्स दिए

April 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री कॉलेज में शनिवार को इंस्पायर एंड इग्नाइट ए सेलिब्रेशन ऑफ लीडरशिप एंड विज़न नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ राजनेता फकरे अहमद नकवी (शोबी) व पूर्व जज बी.डी. नकवी मुख्य अतिथि के रूप में रहे। चेयर एशियाई चैंबर आफ टैक्सास यू.एस.ए. के सलमान फरशोरी सम्मानित अतिथि के रूप में, स्नाइडर इलेक्ट्रिक दुबई, यू.ए.ई. के सेल्स डायरेक्टर बाबर मुज्तबा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद ने की। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों को कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फकरे अहमद नकवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज के दौर में लीडरशिप होना बहुत आवश्यक है उन्होंने सभी छात्राओं को बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पीजी डिग्री कॉलेज के फाउंडर डॉ. इरतिज़ा हुसैन सिद्दीकी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बदायूं वासियों के लिए कॉलेज के रूप में एक बहुत नायाब तोहफा दिया है जिस समर्पण के साथ इरतिज़ा हुसैन सिद्दीकी साहब ने यह कॉलेज स्थापित किया उसी समर्पण के साथ सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने कहा आज का युवा सोशल मीडिया के चकाचौंध में खोया हुआ है, उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी और कहा आप सभी छात्रों को सोशल मीडिया की बजाय किताबों की ओर अग्रसर होना है जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने नासिम फाउंडेशन व उसके सह संस्थापक नवेद सय्यद की सराहना करते हुए कहा नासिम फाउंडेशन आपके लिए बहुत मेहनत कर रहा है वैसे ही आप सभी छात्र छात्राओं को मेहनत कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर बदायूं वह कॉलेज का नाम रोशन करना है। पूर्व जज बी. डी. नकवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जीवन में प्रेरणा बहुत आवश्यक है, प्रेरणा छात्र-छात्राओं को सफलता की ओर अग्रसर करती है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करने का सुझाव दिया एवं अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि बाबर मुज्तबा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सभी छात्र छात्राओं को सर्वप्रथम एक उद्देश्य का चुनाव करना चाहिए और उस उद्देश्य प्राप्ति के लिए मेहनत करना चाहिए। उन्होंने कहा किसी को असफलता से नहीं डरना चाहिए असफलताएं हमें सिखाती हैं और दृढ़ बनाती हैं, उन्होंने कहा मेहनत कभी भी बर्बाद नहीं जाती कभी न कभी अवश्य काम आती है आप सभी छात्र-छात्राओं को आसिम सिद्दीकी कॉलेज के रूप में एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म मिला है तो इस प्लेटफार्म का उपयोग करके अपने अंदर छुपी हुई काबिलियत को बाहर निकाले और बदायूं एवं कॉलेज का नाम रोशन करें। सम्मानित अतिथि सलमान फरशोरी ने कहा समर्पण सफलता की कुंजी है तो किसी भी कार्य को करने के लिए समर्पण अति आवश्यक है। उन्हें कहा मित्र मंडली भी हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती है , हमारे विचार परिवर्तित करती है , हम सबको मित्र मंडली का चुनाव बहुत ही सतर्कता के साथ करना चाहिए। सम्मानित अतिथि अशहर फरहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने नकवी परिवार का विधि कॉलेज निर्माण में सहायता के लिए विशेष धन्यवाद दिया । उन्होंने कालेज छात्र छात्राओं से कहा शिक्षा ही मनुष्य को महान बनाती है और छात्र को शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षक के संपर्क में रहना अति आवश्यक होता है तो अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कॉलेज आना चाहिए। उन्होंने कहा आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डि.ग्री. कॉलेज बदायूं का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जो 75% उपस्थित अनिवार्यता पर जोर देता है। अंत में उन्होंने सभी छात्राओं को प्रतिदिन कॉलेज आने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहम्मद सालिम फरशोरी, सय्यद रोमान रसूल हाशमी, सलमान अहमद, जुनैद सय्यद, शकेब सय्यद, तौकीर अहमद, फराज फरशोरी, अमान फरशोरी व प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान एवं अलीगढ़ व हैदराबाद से आए विभिन्न अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights