मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आरकेजीआईटी में हुआ ‘तत्व-25’ एवं ‘अलाकृति-25’ का जोरदार आगाज

April 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट ‘तत्व-25’ का भव्य शुभारंभ हुआ। टेक्निकल फेस्ट ‘तत्व-25’ एवं मैनेजमेंट फेस्ट ‘अलाकृति-25’ की शुरुआत मुख्य अतिथि अक्षत गोयल वाइस चेयरमैन आरकेजी ग्रुप के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ की गई। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने बताया कि संस्थान अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, इसलिए संस्थान इस वर्ष रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने बताया कि इस भव्य सिल्वर जुबली समारोह के दौरान और भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. बी सी शर्मा ने दो दिवसीय तकनीकी उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। समूह के सलाहकार प्रो. लक्ष्मण प्रसाद और डीन छात्र कल्याण एच. जी. गर्ग ने संकाय और अन्य कॉलेजों से आए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र गतिविधि परिषद के अध्यक्ष आलोक त्यागी ने प्रतिभागियों को सांस्कृतिक, साहित्यिक, शौक और खेल गतिविधियों, उनके नियमों और निर्णय प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान ने प्रेस-मीडिया से आए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एक्सटेम्पोर, रैंप वॉक, बैंड प्रदर्शन, गायन, स्किट, खेल गतिविधियों में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, रस्साकशी, बास्केटबॉल और खो-खो खेल, साहित्यिक गतिविधियों में स्क्रीमलेस (अंग्रेजी), अभिव्यक्ति (ओपन माइक), हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता, एड मैड शो, वाद-विवाद (हिंदी), नारा लेखन, जैम, समूह चर्चा, केस स्टडी (पीपीटी), विश्व संसद, कोलाज मेकिंग गतिविधियां और शौक गतिविधियों में लैन गेमिंग, रोबो रिले, मेहंदी, 3डी रंगोली, फेस पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, फन जोन, वेब डिजाइनिंग, कोडिंग, सुरम्य, लाइन फॉलोवर शोडाउन, ब्रिज मेकिंग, रोडीज एक्सट्रीम, वॉल पेंटिंग का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। फार्मेसी के स्टूडेंट्स द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमे शुगर लेवल, बी एम आई व ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई।साथ ही एमबीए विभाग के मैनेजमेंट फेस्ट “अलाकृति-25″ का भी आयोजन किया गया। यह उत्सव प्रबंधन से सम्बंधित चुनौतियों की छत्रछाया में नवाचार, रणनीतिक सोच और टीम सहयोग का एक रोमांचक मिश्रण था। इस मैनेजमेंट फेस्ट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, रंगोली ,कैप्चर मेनिया ,फ़ूड विथाउट फायर इत्यादि आयोजित किये गए । टेक्निकल फेस्ट समारोह के प्रथम दिन डॉ मोनिका सचदेवा (प्रिंसिपल फार्मेसी), डॉ. विभूति (एच ओ डी, एम् बी ए), सभी डीन, विभिन्न विभागों के प्रमुख, सभी फैकल्टी, स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights