मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दातागंज में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ,डीएम-एसएसपी ने जनता की समस्याओं को सुना,किया निस्तारण

April 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना व सम्बंधित अधिकारियों उन्हें त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष 05 शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के मौके पर यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस लोगों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित एवं प्रभावी राहत प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि वास्तविक रूप से समाधान हो, जिससे फरियादी संतुष्ट होकर लौटे। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी प्रकरणों, राजस्व, विद्युत, जल, पेंशन, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड आदि से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लें और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जन विश्वास अर्जित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता, विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांगजन बड़ी आशा लेकर समाधान दिवस में आते हैं, उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनना और पूरी सहानुभूति के साथ समाधान देना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। इसका सभी ख्याल रखें।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति थाने के अलावा सम्पूर्ण समाधान दिवस एक सुनहरा अवसर है, जहाँ उसकी बात को सीधे उच्च स्तर पर सुना और समझा जाता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पुलिस की भूमिका अब केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में संवेदनशील पहल करना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की शिकायत को एक मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए और उसे न्याय मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस विभाग का कर्तव्य है।
संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों में राजस्व, पुलिस, बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ, सामाजिक कल्याण, कृषि, पेंशन, आवास और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से रहीं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक उत्तर भी दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह शासन और जनता के बीच संवाद का सेतु है। यह मंच नागरिकों को सीधे प्रशासन से जुड़ने और अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर देता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights