मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में हुई लिटिल ऐथीनियंस की वेलकम पार्टी,कक्षाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया

April 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के प्लेग्रुप, नर्सरी और के0जी0 के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए उनके सत्र का पहला दिन बहुत खास रहा। नये सत्र के आरंभ होने के बाद प्लेग्रुप, नर्सरी और के0जी0 के बच्चों के लिए स्कूल में ‘वैलकमिंग पार्टी‘ आयोजित की गयी। उनकी कक्षाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया तो इन्द्रधनुषी रंगों के आकर्षक परिधानों से सजे बच्चे भी नन्हें सितारों की तरह चमकते नजर आये। उनके शिक्षकों ने फूल के समान कोमल बच्चों का स्वागत बड़े ही प्यार और दुलार के साथ किया। लिटिल ऐथीनियंस ने विविध मनोरंजक खेलों के बीच चॉकलेट, बिस्किट आदि का लुुत्फ उठाया तथा विद्यालय के पार्क में लगे झूलों का भी भरपूर आनंद लिया इस तरह बच्चों का पूरा दिन मौज-मस्ती और उल्लास के साथ बीता।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि मदर एथीना स्कूल का परिवेश नन्हें बच्चों को प्राकृतिक ढंग से सीखने के लिए प्रेरित करता है उन्होनें कहा कि हमारा प्रयास कोमल बच्चों पर उन्हें बोझिल प्रतीत होने वाली सामग्री का भार डाले बिना उनका सर्वांगीण विकास करना है तथा विद्यालय की सभी गतिविधियाँ इसी उद्देश्य से प्रेरित हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights