मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लों छात्र-छात्राओं को ‘टेबलेट वितरण’ किया

April 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान।.संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में टैबलेट वितरण किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ हरी सिंह ढिल्लों व प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल व चेयरमैन बाबर मियां द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समस्त स्टाफ द्वारा मां शारदे को पुष्पार्पण किये गये। रुप में बोलते हुए शिक्षक विधायक डॉ हरी सिंह ढिल्लों जी ने कहा -‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना छात्र-छात्राओं को नया आयाम देने का कार्य करती है। इसका प्रयोग आप अपने शिक्षा के विकास में लगे तो आप रोजगार भी प्राप्त करने में कामयाब होंगे।यदि हम ठान लें तो हमेशा कामयाबी मिलती है । विशिष्ट अतिथि नगर चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा कि हमें हमेशा कामयाबी तभी मिलती है जब हम अच्छा करने की सोचते हैं। हमें जीवन में हमेशा बढ़ते रहना चाहिए।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा -‘ हमारे महाविद्यालय के छात्र होनहार है और वह महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे समय में उनको टेबलेट वितरण सफलता की ओर पहुंचने में सहायक होगा। नोडल अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप गौतम ने कहा कि -‘ हमारा प्रयास रहेगा की महाविद्यालय का प्रत्येक छात्र इस योजना का लाभ उठा पाये।आज महाविद्यालय के एम एस सी व एम काम के छात्र सरकार की इस योजना से लाभान्वित होंगे।’ संचालन कर रहीं डॉ शुभ्रा माहेश्वरी व डॉ शुभ्रा शुक्ला ने कहा-‘ यदि हम अपनी शिक्षा के प्रति ईमानदार होते हैं तो हमें कामयाबी अवश्य ही प्राप्त होती है।’ गणमान्य अतिथियों में गणमान्य अतिथि में नसीम सर, रामप्रसाद बिंद (प्रधानाचार्य प्रमोद इण्टर कालेज)सुजीत सिंह (प्रधानाचार्य पन्नालाल इण्टर कालेज ), पुरुषोत्तम लाल कालेज दादरा, के प्राचार्य भुवनेश कुमार प्रदीप चौधरी, अनुराग दीक्षित,परवेज आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पारुल अग्रवाल,डॉ शुभ्रा शुक्ला ,डॉ नीति सक्सेना ,डॉ रजनी गुप्ता ,डॉ आलोक दीक्षित, डॉ सौरभ नागर, डॉ नवीन, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,डॉ ब्रह्मस्वरूप ,डॉ टेकचंद, डॉ राजेश सिंह,डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ सूर्य प्रताप गौतम , शिक्षणेत्तर कर्मचारी मुकुल कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
टेबलेट का लाभ लेने वालों में वंदना रानी,फरहा,सबा, रुबीना, सलीमुद्दीन,आकाश दिवाकर,सोनम माहेश्वरी , किशनपाल, सुम्बुल नियाज़,अरीबा, शाहिद, गीतम ,रागिव आदि छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। वालिंटियर में सना ,आन्या साहू, अर्पिता गांधी,अरीजा ,ज्योति, डाली , मेघा, शगुन,शाफिया ,व समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights