पुलिस ने युवक को किया अगवा दो लाख रुपये मांगे, चौकी प्रभारी समेत तीन सस्पेंड

WhatsApp Image 2025-04-04 at 15.30.12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक कारोबार के लिए देश में बदनाम यह कस्बा हमेशा चर्चाओं में रहता है। कभी यहां दूसरे प्रदेश की पुलिस छापेमारी करती है तो कभी यहां के स्मैक तस्कर दूसरे प्रदेशों में पकड़े जाते है अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिन पुलिसकर्मियों पर जनता की सुरक्षा का जिम्मा है उन्हीं ने एक युवक का अपहरण कर लिया। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। उसके परिवार से दो लाख रुपये मांगे। स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा निवासी बलवीर नाम के युवक के घर बृहस्पतिवार रात फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु तोमर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर तलाशी के नाम पर सामान फैलाया। फिर बलवीर को घर से उठाकर ले गए ओर रबड़ फैक्टरी कॉलोनी के एक निजी आवास में बंधक बना लिया। इस प्रकरण में बलवीर के परिवार वालों से कहा गया कि वह स्मैक का काम करते हैं। उन्हें छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे गए। बलवीर संपन्न काशतकार हैं और उन पर कोई एनसीआर भी नहीं हैं। उनके घरवालों ने आईजी और एसएसपी बरेली को कॉल की। पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ हाईवे ने मौके पर जाकर जांच की तो चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही भाग गए। सीओ हाईवे पीड़ित बलवीर को छुड़ाकर ले आए। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। तीनों पुलिसकर्मी अभी तक गायब हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने तीनों को निलंबित करने की संस्तुति की। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। इस घटना के बाद हर जगह चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों की चर्चा हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights