बरेली कॉलेज में तनाव: प्राचार्य के रवैये से कर्मचारियों में आक्रोश, एक की हालत बिगड़ी

WhatsApp Image 2025-04-03 at 19.40.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कॉलेज बरेली में अस्थाई कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब मांगों को लेकर प्राचार्य से बात करने गए कर्मचारी नेताओं के साथ प्राचार्य प्रो ओ पी राय का व्यवहार तल्ख हो गया। इस घटना ने कर्मचारियों में रोष पैदा कर दिया है, वहीं एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मामला और गंभीर हो गया है। दरअसल, कॉलेज में सफाई और बागवानी के लिए निजी एजेंसी के तहत कर्मचारी रखे जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसका विरोध अस्थाई कर्मचारी कर रहे हैं।कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी प्रतिनिधि प्राचार्य से मिलने गए थे। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाया कि आखिर यह क्यों हो रहा है, जबकि अस्थाई कर्मचारी पहले से ही कार्यरत हैं। प्राचार्य ने इस पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें कीं। बातचीत के दौरान एक कर्मचारी से अनजाने में प्राचार्य के लिए “आप” की जगह “तुम” शब्द निकल गया, जिस पर प्राचार्य भड़क उठे। उन्होंने कर्मचारी पर चिल्लाते हुए कहा, “लेटर बनाओ इसका,” और उसे तुरंत कक्ष से बाहर निकाल दिया। अन्य कर्मचारी नेताओं को भी बाहर जाने को कह दिया गया। इस घटना से अस्थाई कर्मचारियों में गुस्सा भड़क उठा।अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तो दूर, उल्टे उन्हें अपमानित किया जाता है। प्राचार्य का उत्तेजित व्यवहार कर्मचारियों के लिए अपमानजनक रहा। सचिव सुनील कुमार ने सवाल उठाया कि अगर अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तो आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा। इस मुलाकात में रामपाल, गंगा प्रसाद, टीकाराम, पूरनलाल मसीह, रमेश, वीर सिंह जैसे कर्मचारी भी मौजूद थे। कर्मचारी नेताओं ने अब बैठक कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही है।इसी बीच, प्राचार्य द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी दिए गए कर्मचारी दोदराम की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां वह बेड नंबर 3 पर इलाजरत हैं। इस घटना ने कॉलेज में तनाव को और बढ़ा दिया है। कर्मचारी समुदाय अब एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार दिख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights