मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महानगर की कार्यशाला में पहुंचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती

April 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन्स कार्यालय पर जिला व महानगर की कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती रहे। कार्यशाला में जिला व महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व अभियान के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे उत्सव अभियान के दौरान पार्टीं के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम मनाए जाएंगे। मुख्य अतिथि अशोक भारती ने कहा कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाकर ,कार्यालय को सजाएंगें उसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण को अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगा कर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की प्रदर्शनी लगानी है।
7 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं गोष्ठी करेंगे। 8 व 9 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता “गांव चलो अभियान” के तहत हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक बूथ पर केन्द्र या प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों का सम्मान करना है, गली, मोहल्ले में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लेकर शोभा यात्रा व चौपाल लगानी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता, आपातकाल सेनानी कारसेवकों का सम्मान करना है।
13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर स्वच्छता कार्यक्रम कर द्वीप प्रज्वलित किया जाएगा। 14 अप्रैल बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन करेंगे। 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रत्येक प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक जिले में विचार गोष्ठी की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। बरेली जिले में अभियान का संयोजक जिला महामंत्री डॉ निर्भय गुर्जर, बरेली महानगर में अभियान का संयोजक महानगर महामंत्री प्रभुदयाल लोधी को बनाया गया है। इस कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, निवर्तमान अध्य्क्ष पवन शर्मा, पूर्व जिला अध्य्क्ष पूरण लाल लोधी, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, मेघनाथ सिंह कठेरिया, देवेंद्र जोशी, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, विष्णु शर्मा, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, राज अग्रवाल, नेहा कन्नौजिया, तृप्ति गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, श्वेत सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights