मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा की ओर से स्थापना दिवस और अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे,रूपरेखा तय

April 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।भाजपा कार्यालय पर आगामी अभियानों एवं कार्यक्रम के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 06 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्र अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का विशाल वृक्ष उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुई। स्थापना दिवस को पार्टी पूरी भव्यता से प्रत्येक बूथों पर मनायेगी। 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय और पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण करेंगे। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर #bjp4viksit Bharat हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन व मिष्ठान वितरण किया जायेगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व गोष्ठी करके स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा वार सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। 7 से 12 अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें लाभार्थियों से संपर्क व संवाद, भाजपा का ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वच्छता अभियान चलाना, जल संरक्षण व जल संचयन पर संवाद करना 12 अप्रैल को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन डाइट ऑडिटोरियम बदायूं में किया जाएगा। जिसमें अटल जी से जुड़ी बदायूं की स्मृतियों के संकलन को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 13 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 13, 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की सफाई और माल्यार्पण होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, सुभाष चंद्र गुप्ता, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, अरुण प्रकाश, केशव चौहान, धीरज पटेल, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, शारदेंदु पाठक, सुखदेव राठौर, दुर्गेश वार्ष्णेय, भगवान सिंह मौर्य, राजपाल सागर, उदयवीर दिवाकर, ग्रीशपाल सिसोदिया, पंकज शर्मा, मुनीश राघव, राहुल रावत, सहदेव सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights